रायपुर। प्रदेश में कोरोना का कहर बेकाबू हो गया है। लाख कोशिशों के बाद भी कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। वहीं प्रशासन कोरोना की चैन तोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में लॉकडाउन लगा दिया है। दूसरी ओर दुर्ग जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को 19 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।
देखें कोरोना के संक्रमित की संख्या
छत्तीसगढ़ में बुधवार को 14250 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 2529 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 73 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 5307 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 486244 संक्रमित हो गई है। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 118636 हो गई है।

