छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने CM बघेल से राज्य के कर्मचारियों के लिए 5% महंगाई भत्ता देने की मांग की

दुर्ग.छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री भूपेश बघेल से राज्य के कर्मचारियों को लिए 5% महंगाई भत्ता देने की मांग की है । सैय्यद असलम ने कहा कि केंद्र मे इस समय 17 प्रतिशत महंगाई दर कर्मचारियों को मिल रहा है जबकि राज्य के कर्मचारियों को 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है।  5 प्रतिशत महंगाई भत्ता जुलाई 2019 दिया जाना बचा है । मप्र सरकार ने वहां के कर्मचारियों को 17 प्रतिशत महंगाई दर से भुगतान करने का आदेश जारी किया है।  प्रदेश महामंत्री  सैय्यद असलम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कर्मचारियों हित के लिए निर्णय लेने की अपील की है।  उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार संवेदनशील सरकार है । आम जनता और कर्मचारियों के सुखद ओर प्रगति और विकास के लिए हर स्तर पर निर्णय लेकर अच्छा कार्य कर रही हैं कर्मचारियों को उम्मीद थी  मुख्यमंत्री अमेरिका प्रवास से लौटकर प्रदेश के सवा दो लाख अधिकारी कर्मचारियों को सौगात देगे । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्मचारियों के संगठनों से कहा भी था कि इस वर्ष अधिकारी कर्मचारियों का होगा । महंगाई भत्ते के लिए कर्मचारियों को आंदोलनों की जरुरत नहीं पडेगी । प्रतिवर्ष कर्मचारियों के वेतन मे महंगाई की गणना उपरांत केन्द्र सरकार महगाई भत्ता घोषित करती है।  जिसके उपरांत राज्य सरकारें अपने वित्त भार का आकलन कर केंद्र के साथ अथवा कुछ महीनों बाद राज्य के कर्मचारियों को देती है।  इस समय 6 माह से अधिक समय हो चुका है।  सैय्यद असलम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस बजट सत्र में अधिकारी कर्मचारियों के लिए भी योजनाओं को सम्मिलित करने की मांग की है । जिसमें तृतीय एंव चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयो को उनके गृह जिलो मे सस्ते दर पर भवन ओर केशलेश चिकित्सा सभी अस्पताल में कराने की घोषणा, मांग करने वाले मे एम पंडैया,शिवमणी शुक्ला, माधव चंदाकर, देवेंद्र राजपूत, एम एम वर्मा, श्रीमती उषा वर्मा, माधुरी बैनर्जी, बी एल वर्मा, यशवंत साहू,बम्नेद् राव,जी मोहन राव,नवीन तिवारी,श्रीमती भोज साहू,नशकर टंडन, प्रमेश पाल,अजय नायक,राकेश तिवारी, सत्येन्द्र गुप्ता,खिलावन चंदाकर, कृष्ण कुमार वर्मा, गोविंद सिंह, श्रीमती सुरेखा राठौर सहित सभी कर्मचारियों ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *