छुरा। गरियाबंद जिले के ब्लाक छुरा अन्तर्गत ग्राम मड़ेली निवासी रामकुमार साहू का निधन हो गया है। वे उर्जावान, मिलनसार , सरल सहज स्वभाव के धनी थे। रामकुमार साहू सत्संग व सार्वजनिक, व्यक्तिगत कार्य में सक्रिय व सदैव तत्पर रहते थे। मार्च 2021में त्रिदिवसीय रामचरित मानस सम्मेलन मड़ेली में श्रोताओं को तीन दिन तक पानी पिलाकर सेवा किया। कुछ दिनों पूर्व उनकी कोरोना रिपोर्ट पाज़िटिव आई थी। होम कोरोंटाइन में रह रहे रामकुमार साहू के सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ के चलते प्राथमिक जांच के बाद उन्हें डेडिकेटिड कोविड हास्पिटल गरियाबंद लें जाया गया था। जांच में स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर रिफर कर दिया गया था। रामकुमार साहू कोविड अस्पताल रायपुर में कोरोना से जंग लड़ते- लड़ते जंग हार गए, निधन हो गया।
मड़ेली के उर्जावान, मिलनसार रामकुमार साहू का निधन
