पाटन।पंचायत सचिव संघ जिला दुर्ग के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि पंचायत सचिवों को ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना मरीजों के पार्थिव शरीर के डिस्पोजल हेतु शासन द्वारा आदेश जारी किया गया है। ,,,,,,,,,सभी काम पंचायत सचिव कर रहे है।
सबसे पहले पंचायत संचिवो को कोरोना वारियर्स मानते है 50 लाख बीमा कवर हेतु शासन आदेश जारी करे।जिसका मांग प्रदेश पंचायत सचिव संघ अध्यक्ष तुलसी साहू द्वारा लगातार शासन को पत्र लिख रहे है पर आज तक कोई जवाब शासन द्वारा नही मिला है ।
क्या पंचायत सचिवों का परिवार नही है ,,,,,जान जोखिम में डालकर काम करते समय यदि कोई सचिव साथी किसी दुर्घटना या कोरोना संक्रमित होकर मृत हो जाये तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।
आज भी हम पंचायतों में कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन ,दवाई वितरण ,प्रवासी मजदूरों का क्वारेटाइन सेंटर में व्यवस्था ,कोरोना टीकाकरण अभियान में घर घर जाकर लोगो को टीकाकरण हेतु जागरूक करना ये काम कर रहा है ।
अभी तक 12 पंचायत सचिव साथी कोरोना महामारी से मृत्यु हो चुका है। जिसको शासन द्वारा किसी प्रकार का सहायता नही मिला है । शासन से मांग है कि सभी सचिवों को कोरोना वारियर्स मानते है 50 लाख बीमा स्वीकृति करते हुए उनके परिवारों को लाभान्वित करें l
पंचायत सचिवों को कोरोना वारियर्स मानते हुए शासन द्वारा 50 लाख का बीमा करें-महेंद्र साहू
