पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम महकाकला के रोजगार सहायक भागवत कोसरे का कल रात निधन हो गया। वे पूर्व सरपंच दीपमाला कोसरे के पति थे। उनका कोरोना रिपोर्ट पाजेटिव था। शहरों के साथ- साथ अब ग्रामीण क्षेत्रो में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भागवत कोसरे का कोविड-19 रिपोर्ट पाजेटिव मिलने के बाद उन्हें ईलाज के लिये कल कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिनका इलाज के दौरान रात्रि में निधन हो गया।
