सतीश पारख बने दुर्ग (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष,,,,,,,पार्टी ने सौंपी दोहरी जिम्मेदारी,,,पार्टी नेतृत्व का आभार जताया

भिलाई-फ़ोटो- सतीश पारख को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)नेतृत्व ने दोहरी जिम्मेदारी देते हुवे पार्टी का दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है यह नियुक्ति पार्टी ने प्रदेश स्तर पर की गई नियुक्तियों के साथ कल ही कि है ।सतीश पारख उतई के रहने वाले है तथा छात्र राजनीति से लगातार सक्रिय हैं वो ग्राम पंचायत उतई में 2 बार पंच फिर दुर्ग जनपद के सदस्य भी निर्वाचित रहे हैं ।दुर्ग जिला जनपद सदस्य संघ के अध्यक्ष के रूप भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं छात्र जीवन मे उतई विद्यालय व महाविद्यालय में भी छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं वर्तमान में व्यापारी संघ उतई डुमरडीह के अध्यक्ष व रिसाली निगम चुनाव हेतु पार्टी के प्रभारी हैं.उतई छेत्र में लगातार जन समस्याओं के समाधान व छेत्र के विकास हेतु विगत 33 वर्षों से अपनी सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। पार्टी ने रिसाली निगम चुनाव प्रभारी बनते ही उनकी सक्रियता के चलते यह दोहरी जिम्मेदारी दी है।दुर्ग जिला ग्रामीण में पार्टी ने उन्हें दुर्ग ग्रामीण पाटन अहिवारा विधानसभा का छेत्र व साजा विधानसभा धमधा ब्लॉक का हिस्सा की जिम्मेदारी सौंपी है।उन्होंने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व रेणु जोगी अमित जोगी व वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुवे जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी व मेहनत से निभाने की बात कही है ।आगामी कार्य योजना पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पालन व छेत्र में व्याप्त समस्याओं के समाधान संग प्रशासनिक अनियमितता व भ्र्ष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *