रायपुर। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ सुभाष पांडे का निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित हो गए थे। उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था।
बता दें कि डॉक्टर सुभाष पांडेय स्वास्थ्य विभाग के राज्य पीआरओ और संभागीय संचालक की जिम्मेदारी निभा रहे थे। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वे दो दिन पहले ही एम्स में भर्ती हुए थे। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
