? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
मैंनपुर-छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर में हुए नक्सलियों के क्रूर हमले में सुरक्षाबलों के 23 जवान शहीद हुए,इस हमले में हमारे जवानों ने भी 9 नक्सलियों को मार गिराया।यह हमला शनिवार को बीजापुर जिले के तरेम इलाके में हुए,जो लगभग तीन घंटे तक जंग जारी रहा,इन वीर सपूतों को याद करते हुए उनके साहस व गौरव पूर्ण शहादत में गरियाबंद के पानीगांव(अमलीपदर) के लोगो द्वारा दुःखद महसूस करते हुए भारतीय भीमसेन मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष विशेश्वर नागेश के नेतृत्व में शहीद वीर जवानों के लिए 2मिनट मोन धारण कैंडल मार्च कर शहीद वीर सपूतों के नाम से जयघोष कर नारा लगाया गया।इस तरह की घटनाओं से ग्रामीण उदास व दुःख प्रकट किया।
इस दुःखद कड़ी में ग्राम के प्रमुख मकुंद राम प्रधान, केशबो राम नागेश, चमरू प्रधान, महरसिह प्रधान, लिकेश नागेश, BBSM कार्यकर्ता चंद्रशेखर प्रधान, पवित्र प्रधान,दुष्यन्त, चुमन जगत,निरंजन, मकरध्वज प्रधान,सुदामा रुदेन्द्र प्रधान, इंदरपाल प्रधान, भारत प्रधान, रुकमन मेघनाथ प्रधान, लोकेश,ओम प्रकाश,श्रीमती घमा बाई नागेश व ग्रामवासी सम्मिलित हुए।
