पाटन। आज पाप मोचनी एकादशी को साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की 1005 वीं जयंती है। इस बार कोरोना वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण भक्त माता की जयंती सार्वजनिक रूप से नही मनाया जा रहा है। तहसील साहू संघ पाटन के आह्वान पर पाटन तहसील के सभी 96 इकाई के साहू परिवार द्वारा अपने घरों में रहकर माता कर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। आज सुबह से ही साहू समाज के।लोग अपने आराध्य भक्त माता की जयंती की तैयारी में लगे हुए थे। माता कर्मा और भवगान जगन्नाथ की आरती कर खिचड़ी का भोग लगाया गया।

समाज के लोगो ने विश्व भर में फैले कोरोना महामारी से निजात दिलाने की कामना किये। गौरतलब हो कि तहसील साहू संघ पाटन द्वारा प्रति वर्ष तहसील, परिक्षेत्र और स्थानीय स्तर पर धूम धाम से कर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया जाता है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने भन्सुली के कर्मा मंदिर में किया पूजा
ग्राम भनसुली(के) में तेली कुलवंश की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की जयंती के अवसर पर अशोक साहू उपाध्यक्ष जिप दुर्ग,रामनारायण साहू सचिव न्याय प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ पाटन,मानसिंह साहू अध्यक्ष स्थानीय साहू समाज, टीका साहू,लक्ष्मण साहू,राकेश साहू,पेमु साहू समाज सेवक, टूमन साहू ने माता कर्मा मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किए।
ग्राम अरसनारा में परिक्षेत्रीय अध्यक्ष हरिशंकर साहू ने , मीडिया प्रभारी किशन हिरवानी ने अचानकपुर में, जामगांव(आर) परीक्षेत्रिय अध्यक्ष डॉ गुलाब साहू ने ग्राम औरी में , सेलूद में सरपंच श्रीमती खेमिन साहू ने सहपरिवार अपने घर मे पूजा अर्चना किये। स्थानीय साहू समाज परसाहि मे कृष्ण कर्मा मंदिर में पदाधिकारियों ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए पूजा किये। ग्राम कौही स्थित मंदिर में भी स्थानीय इकाई द्वारा पूजा अर्चना किया गया। युवा प्रकोष्ठ संयोजक रोहित साहू ने ग्राम झीठ में ,स्थानीय साहू समाज जामगांव(आर) में पदाधिकारियो ने पूजा किये।
