सेलूद में मंडल अध्यक्ष सहित 10 लोग कोरोना संक्रमित हुए

पाटन। विकासखण्ड पाटन के सबसे बड़े ग्राम सेलूद में 2 दिनों में 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। कोरोना पोजेटिव मरीजों में भाजपा मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू भी शामिल है। उन्होंने अपने संपर्क में आये सभी लोगो से कोरोना जांच करवाने का निवेदन किया है। साथ ही सभी लोगो से मास्क लगाने एवं बार-बार साबुन से हाथ धोने की सलाह दिया है।
कोरोना पोजेटिव मिले मरीजों में बजरंग चौक सेलूद के एक मोबाइल दुकान संचालक पूर्व उपसरपंच की माँ भी कोरोना संक्रमित मिले है।

मंडल अध्यक्ष का रिपोर्ट पोजेटिव पाए जाने के बाद आज उनके घर के सभी सदस्यों का सैम्पल जांच किया गया जिसमें सरपंच श्रीमती खेमिन साहू सहित परिवार के बाकी सदस्यों का रिपोर्ट निगेटिव मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *