धमधा से प्रदीप ताम्रकार
कोरोना के प्रति जनता हुई जागरूक
लॉकडाउन को लेकर छाया रहा सन्नाटा
धमधा —एसडीएम बृजेश क्षत्रिय व थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ नगर पंचायत भी अपने कर्मचारियों के साथ पेट्रोलिंग करते रहे
कोरोना के दूसरे दौर को लेकर जनता में दहशत बनी हुई है जिला प्रशासन द्वारा कोरोना से निपटने पूरे जिले में लॉक डाउन किया गया है इसके चलते धमधा सहित आसपास क्षेत्र में सन्नाटा छाया रहा लोग अपने अपने घरों में दुबके रहे लॉकडाउन को लेकर प्रशासन को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है क्योंकि जनता भी कोरोना को लेकर दहशत में है पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना वरिष्ठ भाजपा नेता मूलचंद शर्मा प्रदीप ताम्रकार सांसद प्रतिनिधि अरविंद ताम्रकार ने कहा है कि मास्क का उपयोग करें 2 गज की दूरी बनाकर रखें वैक्सीन लगवाएं और कोरोना को लेकर प्रशासन के गाइडलाइन का पालन करें बढ़ते कोरोना को लेकर लोगों में भय व्याप्त है स्वास्थ्य व सफाई कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है जिन्होंने विषम परिस्थितियो में भी जनता को सेवा दे रहे हैं
