पाटन। 6 अप्रेल से 14 अप्रेल तक जिले में सम्पूर्ण लॉकडाऊन की गई है। इस बार लॉक डाऊन में किराना दुकान पर भी प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी ग्राम सेलूद में एक किराना दुकान संचालक द्वारा पीछे के दरवाजे से सामान बेचा जा रहा था। उसी समय नाप तौल और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई। पीछे के दरवाजे से सामान बेचे पाए जाने पर दुकानदार से 5 हजार रुपये जुर्माना लिया गया।
