लॉकडाऊन पाटन: नगर का सबसे व्यस्त भरर चौक सुना…अस्पताल में फीवर जांच और टीकाकरण करवाने वाले ही दिखे

पाटन। कोरोना वायरस संक्रमण से बढ़ते मरीजों के कारण आज से 14 अप्रेल तक पूरे दुर्ग जिले में लॉकडाउन है। ऐसे में पाटन नगर प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। जिला कलेक्टर डॉ सर्वेशर नरेंद्र भूरे के निर्देश के बाद जिला प्रशासन कोरोना से बचाव के हर संभव कदम उठा रहा है। लॉकडाऊन में कोरोना की चैन तोड़ने हर संभव सख्ती बरती जा रही है। इस बार किराना दुकान, सब्जी ,फल दुकानों को भी बंद किया गया है। लॉक डाऊन का असर ग्रामीण क्षेत्रो में भी देखने को मिला। लोग अपने घरों में ही रहे। पाटन पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। पाटन का सबसे व्यस्त चौक भरर चौक आज सुनसान रहा। केवल अस्पताल में ही कुछ लोग फीवर जांच एवं कोविड-19 टीकाकरण के लिये पहुंचे।आमतौर पर मंगलवार को पाटन की साप्ताहिक बाजार होने के कारण काफी भीड़ रहता है लेकिन आज लॉक डाऊन के कारण पूरा पाटन शांत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *