गरियाबंद बैंक खुलते ही…. सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद। तीन चार दिन बैंक बंद रहने के बाद आज सोमवार को बैंक खुली बैंक खुलते ही चार दिनो से सूखा झेल रहे लोग लेन देन करने लोग टूट पड़े गरियाबंद जिला मुख्यालय मे देना बैंक, स्टेट बैंक छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियनबैंक, पी एन बी, एच डी एफ सी बैंक, exis बैंक, सहित कई बैंको की शाखाएं है़ जिनमे सर्वाधिक ग्राहक ग्रामीण है़।
आज बैंक खुलते ही सबसे ज्यादा भीड़ जिला सहकारी केन्दीय बैंक, और देना बैंक मे लगी जहाँ लोगो ने लेन देन के लिये मजमा लगा कर सोशल डिस्टेंस का तार -तार कर दिया।
प्रशासन भी मूक दर्शक बना हुआ है़ साथ बैंको को बैंक के बाहर क्या हो रहा देखना गंवारा नही कही इन्ही लापरवाही के चलते कोरोना का कहर गांवो मे टूट पड़ी तो स्थिति संभालनी मुश्किल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *