? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ – प्रदेश और हमारा शहर इस समय बढ़ते करोना के संक्रमण से गुजर रहा है , और लगातार रोज नई संक्रमण का मामले सामने आ रहा है , कोरोना की कहर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है , इस बीज एन .एस. यू.आई छात्र नेता जिला संयोजक छायासंत बीसी छात्र छात्रों और परिजनों से की अपील और कहा खतरा अभी टला नहीं है , आने वाले 15 अप्रैल से दसवीं और 1 मई से 12 वीं की वार्षिक परीक्षा आयोजित होने जा रही है ।
इस बीच छात्र अपने स्वयं का ख्याल रखें स्कूल जाते और आने तक मास्क पहने , बिना मास्क पहने घर से बाहर ना जाए सोशल डिस्टेंस पालन करें और सैनिटाइजर का उपयोग करें ।
अगर किसी छात्र को कोरोना का लक्षण महसूस होता है , तो अपने परिजनों को सूचित करें ताकि आप और आपका परिवार I सुरक्षित रहें आपका धैर्य शांति और सहयोगी केवल हम सबको इससे उभारेगा आप सभी से निवेदन और अपील है , कि शासन प्रशासन के साथ अपना सहयोग प्रदान करें सरकार आपके साथ है ।
