? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला गरियाबंद के सह मीडिया प्रभारी आयुष दुबे के नेतृत्व में आज अमलीपदर बाजार चौक में बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद जवानों को दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजली दिया एवम घायल जवानों के जल्द स्वस्थ लाभ की कामना किया। इस दौरान आयुष दुबे ने कहा कि बीजापुर नक्सली हमले में शहीदों की शहादत को देश की जनता कभी भुला नहीं सकती है। छत्तीसगढ़ को हिला देने वाली यह घटना निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के इतिहास में काला दिवस के रूप में जाना जाएगा। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष निर्भय सिंह ठाकुर, सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक संजय दुबे, किसान मोर्चा के प्रचार प्रसार मंत्री अश्वनी अवस्थी, वरिष्ठ पत्रकार अख्तर मेमन, सह मीडिया प्रभारी भाजयुमो आयुष दुबे, मनीष सिन्हा, व्यापारी प्रकोष्ठ गौतम जैन, हर्ष जैन, अविनाश भोसले,ओंकार मिश्रा, लोकेश श्रीवास, बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष शेरा प्रधान, बजरंग दल प्रखंड मंत्री आकाश मिश्रा, मनोहर ताम्रकार, संतोष मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, भारत मिश्रा, हिरू त्रिपाठी, बुद्धू पांडे, अंशु मिश्रा, त्रिभुवन ताम्रकार, बबलू त्रिपाठी, प्रभात यादव, विष्णु मेहर, कमल सिन्हा, लोकेंद्र नागेश, राहुल सोनवानी, किशोर नागेश, प्रियांशु तिवारी, विजय निषाद, प्रभात यादव, आदि लोग मौजूद थे ।
