गृह मंत्री अमित शाह जगदलपुर पहुंचे, बीजापुर के शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा जिले के बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में 24 जवान शहीद होने के बाद हड़कंप मच गया है. इस नक्‍सली हमले पर तत्‍काल कड़ी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी-अभी जगदलपुर पहुंचे गए हैं.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जगदलपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिसीव किया. इसके बाद दोनों लोगों ने सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर हुए नक्सली हमले में जान गंवाने वाले 14 सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी.

शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि देने के बाद गृह मंत्री अमित शाह यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में हिस्‍सा लेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा आईबी, सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान मुठभेड़ में चूक पर मंथन के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *