देश के 100 प्रभावशाली लोगो में 26 वें स्थान पर छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का नाम आने पर अमलीपदर युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने जतायी खुशी

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर। अमलीपदर युवा कांग्रेस ब्लाॅक पंकज मांझी ने राष्ट्रीय समाचार समूह के सर्वेक्षण में देश के 100 प्रभावशाली लोगो में छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को 26 वां स्थान प्राप्त होने पर इसे प्रदेश के लिए हर्ष और गौरव बताते हुए सराहा है। युवा कांग्रेस अमलीपदर अध्यक्ष पंकज मांझी ने कहा देश में लगातार भूपेश बघेल का कद बढ रहा है और भूपेश बधेल के द्वारा किये जा रहे कार्यो की जमकर सराहना भी की जा रही है भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ व प्रदेश की जनता काफी खुश है और भूपेश बधेल के नेतृत्व में प्रदेश विकास की पटरी पर दुगने तेजी से दौड़ रहा है। श्री मांझी ने कहा छत्तीसगढिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहितकारी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा और बाडी एंव गोधन न्याय योेजना, राजीव गांधी न्याय योजना जैसे अनेक योजनाओं ने उन्हे नई पहचान दी है, साथ ही ग्राम सुराजी येाजनाओं ने प्रदेश के ग्रामीण जनों में नई आर्थिक रोजगार का संचार हुआ है भुपेश बघेल ने अपने घोषणा पत्र के वायदों के अनुसार प्रदेश की जनता से किये वायदों को लगातार पुरा कर रही है, प्रदेश की जनता में विश्वास जगा है, भरोसा जगा है, और यही सब कारण है कि राष्ट्रीय स्तर के सर्वेक्षण समूह ने छत्तीसगढिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को देश के 100 प्रभावशाली लेागो में 26 वा स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा है कि गांव से लेकर शहर तक राज्य की खुशहाली, आर्थिक समृद्धि, तरक्की के लिए इन दो वर्षों में हमारी सरकार ने 24 बड़े-बड़े वायदे पूरे किए है जिसकी पूरे विश्व में सराहना की जा रही है। पंकज मांझी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद लगातार विकास कार्याे मे तेजी आयी है कांग्रेस सरकार की सत्ता मे आने के बाद जगह जगह धान खरीदी केन्द्र खोलने के साथ ही गौठान उन्नयन, व गोबर खरीदी जैसे महत्वकांक्षी योजना से ग्रामीण लाभविन्त हो रहे है आने वाले समय में और भी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जायेगा और हमारा प्रदेश दोगुनी तेजी से विकास के पथ मे आगे बढेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *