? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद / मैनपुर : गरियाबंद जिले में गर्मी की शुरुआती महीनों में ही पानी की अवस्था ग्रामीणों को बड़ी परेशानी में डालना शुरू कर दिया है इस चिलचिलाती कड़ी धूप में पानी की बूंद बूंद के लिए ग्रामीण कई दूरी तक पैदल चलकर पेय जल इकट्ठा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर सरकार की नल जल योजना भी यहां नजर नहीं आता है।
मिली जानकारी अनुसार जिले की विकासखंड मैनपुर से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है ग्राम पंचायत सरना बहाल के वार्ड क्रमांक 3 पर पेय जल की समस्या बढ़ रहा है इस मोहल्ले के लोगों के लिए बनाए गए नल कनेक्शन बंद पड़ा है वहीं बताया जा रहा है कि विगत 2 सप्ताह से पानी नल से निकलना बंद हो गया है जिसको लेकर ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लोग जहां दो वक्त की रोटी के लिए दिन भर घर से बाहर मेहनत मजदूरी कर रहे वहीं दूसरी ओर इस भरी गर्मी में प्यास बुझाने के लिए घर से कई दूरियों का सफर कर कड़ी धूप में पेय जल जुटाने की मजबूरी देखी जा रही है।
सरना बहाल में नल जल योजना का ठप
वहीं सरकार के दावे की प्रत्येक घर को नल जल योजना के तहत शुद्ध पेयजल की व्यवस्था किया जाएगा पर गौरतलब बात यह है कि ग्राम पंचायत सरना बहाल में नल जल योजना का नामोनिशान नजर नहीं आता है यहां अब तक योजना के पेय जल व्यवस्था के लिए कोई टैंक नहीं बनाया गया है और ना ही किसी भी तरह का कनेक्शन बिछाया गया है जिससे कि लोगों को पेयजल की व्यवस्था घर-घर तक पहुंचाया जा सके बताके चले कि ग्राम पंचायत सरना बहाल वनांचल और सुदूर इलाकों में बसा है यहां सरकार की मुख्य धारा पहुंच से काफी दूर है यहां सीधे तौर पर लोगों को योजनाओं का लाभ सही समय पर नहीं मिल पाता है इसके अलावा भी कई ऐसी समस्याएं है जिसको यहां के ग्रामीण झेल रहे हैं
ग्राम पंचायत सरना बहाल के सरपंच गंगोत्री नागेश अनुसार
ग्राम पंचायत सरना बहाल के वार्ड नंबर 3 पर खराब पड़े नल को लेकर और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल व्यवस्था को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच गंगोत्री नागेश ने जानकारी देते हुए न्यूज़ 24 कैरेट संवाददाता को बताया कि पीएचई विभाग को संपर्क कर दिया गया है शिकायतें कर दी गई है और 24 घंटे के अंदर में वार्ड नंबर 3 की नलकूप ठीक करके ग्रामीणों को पेयजल की व्यवस्था पहले की भांति मुहैया करा दिया जाएगा इसके पहले भी उन्होंने पीएचई को संपर्क पर इसके बारे में जानकारी दी थी पर दूरी और साधन की अव्यवस्था के चलते लोग पहुंच नहीं पाए इस वजह से देरी होना बताया गया है पर मौजूदा हालात के मदयनज़र 24 से 48 घंटे में वार्ड नं 3 पर पेय जल व्यवस्था बहाल करने की स्पस्टीकरण दिया गया है।
