पाटन। नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में कोविड वैक्सीन का प्रथम टीका लगवाया। आज से 45 साल से अधिक उम्र के लोगो को कोविड वैक्सीन का पहला टीका लगाना शुरू किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आज दिनांक 01.04.2021से 45 वर्ष या उससे अधिक के सभी नागरिकों का कोविड 19 टीकाकरण प्रारंभ होने जा रहा है, अतः सभी सम्मानित जनों से आग्रह है कि आप सभी स्वयं टीका लगवाएं एवं अपने मित्र, रिश्तेदार, पडोसी, एवं समाज के लोगों को जानकारी देकर टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही टीकाकरण के बाद भी,सावधान रहें, सुरक्षित रहें,मास्क लगाकर रखे,दो गज दूरी बनाकर रहे और बार बार साबुन से हाथ धोते रहे।
नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने लगवाया कोविड का पहला टीका…सभी नागरिकों से टीका लगवाने किया अपील
