45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो का आज से शुरू हुआ कोविड वेक्सिनेशन समाजसेवी शैलेश मिश्रा ने लगवाया पहला टीका

पाटन। आज से 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का वैक्सिनेशन आरम्भ हो गया है। वैक्सिनेशन की व्यवस्था की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन, झीठ,गाडाडीह,बटरेल, रानितराई, सहित क्षेत्र के सभी उपस्वाथ्य केंद्रों में की गई है। 45 साल से अधिक उम्र के लोगो की टीकाकरण के पहले दिन ग्राम धूमा निवासी समाजसेवी शैलेश मिश्रा ने कोविशिल्ड का पहला डोज आज लगवाया।
यदि आप अपना और परिवारजनों का वैक्सीनेशन कराना चाहते हैं तो टीकाकरण केंद्रों में फ़ोटो युक्त पहचान पत्र ले जाकर पंजीयन करवा कर वेक्सिनेशन करवा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *