पाटन। विकासखण्ड पाटन में आज 12:30 बजे तक 2475 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाया जा चुका है। क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमण के बाद अब लोग वैक्सीन लगवा रहे है। आज से 45 साल से अधिक उम्र के लोगो को वैक्सीन लगाए जाने की शुरूवात हो चुकी है।
पिछले सप्ताह कोरोना वैक्सीन को लेकर ग्राम देवादा के एक युवक द्वारा शोसल मीडिया में गलत प्रचार किये जाने के बाद कुछ गावों के ग्रामीणो द्वारा वैक्सीन नही लगवाया जा रहा था। विभागीय अमले द्वारा कोरोना वैक्सीन लगवाए जाने लगातार लोगो को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही कुछ लोगो द्वारा जो अफवाह फैलाई जा रही है उससे भी लोगो को सचेत किया जा रहा है।
