पाटन। ब्लाक के ग्राम रानीतराई निवासी प्रमोद कुमार बंबोडे स्वास्थ्य विभाग ने ड्रेसर के पद में रहते हुए स्वास्थ केंद्र बटरेल से सेवानिवृत्त हुए , सेवानिवृत्त के पूर्व प्रमोद कुमार बम्बोडे ने अपनी सेवाएं पाटन ब्लाक के झिट से प्रारंभ किया था फिर 15 साल रानीतराई स्वास्थ्य केन्द्र के बाद बेमेतरा के छिरहा व बालोद के गुरुर के बाद विगत 11 सालों से बटरेल स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवाएं देतेहुए सेवानिवृत्त हुए जिसका सम्मान बटरेल के ग्रामीणों व विभागीय जनो ने बम्बोडे के निःस्वार्थ तन्मयता ,लगन , ममत्वता समयबद्व सेवा के लिए सम्मान दिए । वही गृहग्राम रानी तराई पहुचने पर ग्राम सरपंच निर्मल जैन की अगुवाई में पंचगण व ग्रामीणों व स्वजन स्नेहीजनों ने अपने लाडले को लंबे समय तक जनसेवा के बाद आने पर जोशीला स्वागत किये व अपने सर आखों में बैठा सम्मान के साथ स्वागत किये सभी ने उनके सहजता सहनशीलता व समर्पण को याद के सेवानिवृत्त के बाद समाज व परिवार को पूरा समय देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किये ।
प्रमोद कुमार बम्बोडे ने कहा कि मै शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुआ हूं पर समाज सेवा मेरा मरते दम तक जारी रहेगा मैं बचपन से संघर्ष किया है बहुत कम उम्र में ही पिता का साया सर पर नही रहा था पढ़ाई कर सरकारी नौकरी मिला छः बहनों की शिक्षा दीक्षा के बाद शादी का पारिवारिक दायित्व निभाया । वही मैं अपने पद को मानव सेवा में क्रय किया ।
ग्राम सरपंच निर्मल जैन ,धनराज साहू ,पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू ,महेंद्र साहू ,मंजू लता अंगारे,उप सरपंच सुआंजना चक्रधारी,प्रशान्त तिवारी ,जितेंद्र धुरंधर, भेदप्रकाश वर्मा , टिकेन्द्र वर्मा ,सहित ग्रा
सेवानिवृत्त के बाद प्रमोद कुमार का सम्मान व बिदाई ,ग्रामवासियों के पूरे उत्साह के साथ स्वागत कर सर आँखों में उठाया , पहले कभी नही हुआ ऐसा स्वागत व सम्मान
