पाटन। ग्राम रानितराई के नंद घर- 2 में कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए पोषण पखवाड़ा सत्र का आयोजन किया गया। इस मौके पर निर्मल जैन (सरपंच) के द्वारा पोषण पखवाड़ा पर गर्भवती एवम धात्री महिलाओ को पोषण आहार पर विशेष जानकरी दी गई। इसके पश्चात श्रीमती भोजा टिकरिहा (नंद घर कार्यकर्ता) जी द्वारा नंदघर में बने रंगोली व हरी पत्तेदार सब्जियों की प्रदर्शनी के माध्यम से लोगो को सुपोषण के प्रति जागरूक किया गया। अभिभावकों को नियमित खान पान व 0 से 6 वर्ष के बच्चों पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही साथ गृह भेट के माध्यम से हितग्राहियो को THR व सुखा राशन वितरण किया गया।इस मौके पर गजाधर देशमुख,( क्लस्टर समन्वयक),अनुसुइया यादव ( सहायिका),शिवकुमारी (पंच) , जागेश्वरी (महिला पुलिस),गीता देवांगन, पुष्पा कश्यप , चुन्नी साहू, अजूजी देशलहरे ,मुन्नी देवांगन , रामेश्वरी यादव उपस्थित हुए।
रानितराई नन्दघर में पोषण पखवाड़ा का आयोजन हुआ
