युवती को जबरन उठाकर स्कूल के शौचालय में किया अनाचार, आरोपी युवक को गिरफ्तार

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद : यौन उत्पीड़न का मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी अनुसार एक युवती के साथ अनाचार करने की मामला सामने आया है घटना बीती रात का बताया जा रहा है पतौरा के निवासी एक युवती को जबरदस्ती उठाकर बंद चल रहे स्कूल के शौचालय में ले जाकर युवक द्वारा अनाचार किया गया युवती की शिकायत के बाद फिंगेश्वर पुलिस मामला पंजीबद्ध करते हुए तुरंत कार्यवाही कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है

अब तक के औसतन आंकड़े भयभीत करने वाली

एक आंकड़े अनुसार पूरे विश्व में हर दिन 1400 महिलाएं बलात्कार के शिकार हो रहे हैं वही अगर हम भारत की बात करें तो हर 6 घंटे में 1 महिला हैवानियत के बलि चढ़ रही है यौन हिंसा किसी एक देश की महिलाओं की समस्या नहीं है आज पूरी दुनिया की महिलाएं इस समस्या से जूझ रही हैं. अमेरिका, कनाडा, स्वीडन और ब्रिटेन जैसे सबसे विकसित देशों में रेप की सबसे ज्‍यादा घटनाएं हुई हैं. दुनिया भर में करीब 36 फीसदी महिलाएं शारीरिक या यौन हिंसा की शिकार बनी हैं

भारत भी इससे अछूता नहीं है जारी आंकड़े अनुसार आज के समय में हर 6 घंटे में एक महिला अनाचार के शिकार हो रहा है सरकार लगातार महिलाओं के संबंधी अपराध में त्वरित करवाई का आदेश लागू किया है और जमीनी स्तर पर सभी जिलों में इस आदेश को पालन युद्धस्तर पर किया जा रहा है पर हादसे बोल कर नहीं आते?

फिंगेश्वर का मामला

बीती रात हुई घटना फिंगेश्वर के समीप एक गाँव का बताया जा रहा है जहां पर एक लड़की को जबरदस्ती उठाकर स्कूल के बाथरूम में अनाचार करने का मामला सामने आ रहे हैं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खबर अनुसार ग्राम पतौरा के निवासी 22 वर्षीय गजेंद्र गिलहरे ने युवतीं को अकेला पाकर उसे जबरन गांव के स्कूल ले गया और फिर शौचालय में युवतीं से अनाचार किया। इस दौरान स्कूल बंद था और वहां कोई मौजूद नही था। युवतीं ने शोर भी मचाया मगर गांव में लाऊडस्पीकर बजने के कारण किसी को उसकी आवाज सुनाई नही दी।पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर फिंगेश्वर थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।फिंगेश्वर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शादीशुदा है।

वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मची हुई है लोंगों में आक्रोश व्याप्त है कानून से मांग कर रहे हैं कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान हो और इस वर्ष फिंगेश्वर इलाकों में यह पहली ऐसी घटना बताई जा रही है यहां किसी लड़की के साथ अनाचार हुआ है अब युवती के परिजन सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि दोषी को बख्शा ना जाए कड़ी सजा का प्रावधान किया जाए ताकि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग कानून से डरे और कभी किसी बहन या बेटी के साथ ऐसी घटना ना हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *