? संवाददाता तेनसिंह मरकाम गरियाबंद
गरियाबंद : आज की बड़ी खबर दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है जिस पर एक्शन लेते हुए गरियाबंद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़े लूट के गिरोह को धर दबोचा है और शिकायत के महज चंद घंटे के बाद ही लूट की वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया है मामला गरियाबंद के समीप केसोडार मार्ग का बताया जा रहा है जहां बीते दिन एक लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था प्रार्थी घनश्याम यादव पिता कंवर लाल यादव उम्र 24 साल जो कि नागाबुड़ा का निवासी है किसी काम के सिलसिले में केसोडार मार्ग से गरियाबंद की ओर जा रहा था पर रास्ते में ही उसे रोककर आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल नगदी व अन्य सामान लूटने के आरोप में प्रार्थी ने गरियाबंद पुलिस थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराया था शिकायत के बाद गरियाबंद पुलिस ने ऑन द स्पॉट ही कार्रवाई करते हुए इस लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
बेखोफ बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े लूट को अंजाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े इस लूट को अंजाम दिया गया था जिसमें प्रार्थी घनश्याम यादव से नगदी 3,900 रुपये, एक मोटरसाइकिल जिसका कीमत 25,000 रुपये को लूट लिया गया था, मामले की रिपोर्ट प्रार्थी घनश्याम यादव द्वारा थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद में शिकायत किया गया था जिस पर अपराध क्रमांक 93/2021 धारा 394 भादवि दर्ज की गई।
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही महज चंद घंटे में गिरफ्तार बदमाश
इस लूट की घटना के बाद प्रार्थी द्वारा गरियाबंद पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर गरियाबंद पुलिस देरी नहीं करते हुए हैं तुरंत एक्शन में आकर टीम बनाकर मामले की छानबीन में जुट गए दिनदहाड़े लूट के मामले सामने आते ही गरियाबंद जिले के पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन, तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के पर्यवेक्षण, निरीक्षक वेदवती दरियो के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रियता से तीनों आरोपियों को हिरासत में ले कर लुटे हुए माल को बरामद कर तीनो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक वेदवती दरियो, सउनि अजय सिंह, प्र आर डिगेश्वर साहू, मनीष वर्मा, आर मुरारी यादव, आशिष सपहा रविशंकर सोनवनी व गरियाबंद पुलिस टीम की इस कार्रवाई पर सराहनीय भूमिका रही
मिली जानकारी अनुसार लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पकड़े गए आरोपियों जो कि सभी गरियाबंद के ही रहने वाले थे इसमें बिल्ला उर्फ पिंटू साहनी उम्र 22 साल निवासी आजाद चौक गरियाबंद, नूतन उर्फ नारायण जगत पिता स्व० राजकुमार जगत उम्र 25 साल निवासी शारदा चौक गरियाबंद, गजेंद्र बघेल पिता प्रहलाद बघेल उम्र 28 साल निवासी डाकबंगला पारा गरियाबंद। यह तीनों आरोपियों द्वारा मिलकर कांसाबेल मार्ग पर प्रार्थी घनश्याम यादव से नगदी व मोटरसाइकिल लूटा गया था ये सभी आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है
बताया जा रहा है कि इलाके में बदमाशों का दबदबा रहता था इस वर्ष 2021 में गरियाबंद में लूट का यह पहला मामला था जिस पर गरियाबंद पुलिस ने मामले को एक्शन में लेते हुए तुरंत ही लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को धर दबोच कर सलाखों में डाल दिया है
