इंडिया लीजेंड्स ने जीती रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज, श्रीलंका को 14 रन से हराया


रायपुर। इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series) का फाइनल मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनैशनल स्टेडियम में खेला गया। इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका को फाइनल मुकाबले में 14 रन से हरा दिया है. इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका के सामने 182 रन की चुनौती रखी थी. लेकिन श्रीलंका लीजेंड्स 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना पाया. सचिन तेंदुलकर की अगुवाई में इंडिया लेजेंड्स ने पहला रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया है. इंडिया की जीत के हीरो यूसुफ पठान रहे जिन्होंने अर्धशतक लगाया और दो विकेट भी लिए.

गौरतलब हो कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के इस खिताबी मुकाबले को 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल से भी जोड़ा जा रहा था। दरअसल, साल 2011 में खेले गए फाइनल में भी भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने थीं। इस खिताबी मुकाबले में उस समय की टीमों के कई खिलाड़ी शामिल हैं। महान खिलाड़ियों में शुमार सचिन तेंडुलकर उस टीम के अहम सदस्य रहे थे जो इंडिया लीजेंड्स की कमान संभाल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *