? संवाददाता तेनसिंह मरकाम गरियाबंद
देवभोग। रायपुर से देवभोग एनएच 130 मार्ग का जर्जर स्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय सांसद चुन्नीलाल साहू ने लोकसभा के नियम 377 के तहत जानकारी मांगी ताकि राष्ट्रीय मार्ग की स्वीकृति निर्माण कार्य प्रारंभ की जा सके यह मार्ग रायपुर-अभनपुर राजिम गरियाबंद मैनपुर देवभोग से होते हुए ओडिशा के कालाहांडी प्रवेश करती है सबसे ज्यादा परेशानी उड़ीसा बॉर्डर से देवभोग गोहरापदर धुर्वागुड़ी उदंती तौरंगा होते हुए झरियाबाहरा तक है यह रोड सकरा एवं उबड़ खाबड़ बड़े-बड़े गड्ढे जंगल से होकर गुजरना पड़ता है । जिससे बड़ी तकलीफ से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी सफर करना पड़ता है यह मार्ग nh30 जाने से आवागमन की समस्या नहीं रहेगी। सांसद चुन्नीलाल साहू इस पर लगातार पहल कर रहे हैं और इस समस्या का जल्द ही निराकरण करेंगे। इस क्षेत्र एवं भाजपा मंडल मैनपुर गोहरा पदर देवभोग झाखरपारा के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आम नागरिक के लिए इस कार्य के लिए धन्यवाद करते हैं ।
