असम में कांग्रेस की सरकार बनाने छतीसगढ़ के पैटर्न में हो रही है बूथ स्तर पर चुनाव प्रचार छग आदिवासी कांग्रेस के 12 सदस्य राहा में कर रहे है प्रचार

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

कांग्रेस ने असम चुनाव की जिम्मेदारी सीएम भूपेश बघेल को सौपने के बाद,प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने असम में प्रचार की जिम्मेदारी प्रदेश के सभी शिर्ष नेताओ को दे दिया है।इसी कड़ी में ही आदिवासी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित ध्रुव के नेतृत्व में आदिवासी कांग्रेस 12 सदस्यों की टोली,आदिवासी बाहुल्य मध्य आसाम के राहा (क्षेत्र क्रमांक)विधानसभा में प्रचार में डटी हुई है।इस टीम में बिन्द्रानवागढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जनक ध्रुव भी प्रचार के अहम भूमीका निभा रहे हैं।उनके साथ गंगेश ध्रुव,कुलदीप ध्रुव,समीर ध्रुव,चंदू साहू,हेमंत उपाध्याय भी मौजूद है।इस विधानसभा में द्वितीय चरण में 1 अप्रेल को मतदान होना है।कांग्रेस प्रत्याशी शशिकांत के लिए आदिवासी नेता वोट मांग रहे हैं।नेताओ का दावा है कि पिछली बार भाजपा के कब्जे में रही यह सीट इस बार कांग्रेस की झोली में होगी।जनक ध्रुव ने जीत के दावे के पीछे की वजहो को गिनाते हुए कहा कि ,कांग्रेस के चुनावी एजेन्डा में नो सीएए यानी गैर आसामी को बाहर का रास्ता दिखा कर बेरोजगारो को रोजगार देना प्राथमिकता में है।मध्य आसाम के लिए स्वीकृत एयरपोर्ट व एम्स जैसे महत्वपूर्ण संस्थान को बीजेपी सरकार ने गुवाहटी में स्थापित कर दिया।जिससे यंहा का एक बड़ा वर्ग नाराज चल रहा है।तत्कालीन भाजपा विधायक की उपेक्षा से भी मतदाता नाराज चल रहे हैं।मोटी आमंदानी वाले चाय बागानों में मजदूरों को 200 रुपये से भी कम मजदूरी से मजदूर वर्ग खफा है,जबकि कांग्रेस सरकार में आई तो 300 रुपये से ज्यादा मजदूरी देने का एलान किया गया है।

बूथ लेबल पर प्रचार पहली बार– भले ही असम में कांग्रेस की सरकार कई बार बनी हो पर वँहा का सँगठनात्मक ढांचा असम के क्षेत्रिय दल व भाजपा की तुलना में कमजोर थी।सीएम भूपेश को प्रचार की कमान मिलने के बाद इस चुनाव में प्रचार का तरीका छतीसगढ़ के तर्ज पर हो रहा है।मोहित ध्रुव ने बताया कि राहा के 250 बूथों पर प्रचार का जिम्मा उनकी टोली को मिला है।रोज सुबह 9 बजे टोली प्रचार सामग्री के साथ निकल जाती है।रोजाना 2 मण्डल यानी 15 से 16 गाव तक दल पहुचती है।यंहा मौजूद प्रत्येक बूथ में मतदाता सूची के पन्ना के आधार पर मतदाताओं को एकत्र कर उन्हें कांग्रेस के संकल्प को बताया जाता है।छतीसगढ़ में भाजपा किस तरह 15 साल का दम्भ तोड़ 15 सीटो में सिमटाया गया उसे बताया जाता है।कांग्रेस के सरकार में आते ही सीएम भूपेश के शपथ लेने के 10 घण्टे के भीतर चुनावी घोषणाओं को किस तरह सरकार ने पूरा किया उसे बताया जाता है।फिर एक बूथ स्तर का नेता चुन उसे प्रभारी बनाया जाता है,जिसकी जिम्मेदारी प्रत्येक मतदाताओं को मतदान कराना होगा।नेताओ ने यह भी कहा कि बूथ स्तर पर प्रचार सामग्री पहूचा कर मतदाताओं से सीधा संपर्क कर,प्रचार की प्रक्रिया पहली बार अपनाया जा रहा होगा।असम के ग्रामीनो से मिल रहे भारी सम्मान से कांग्रेसी नेता गद गद है।

    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *