दिल्ली। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने आज सदन में कहा कि कोरोना काल मे जब पूरा विश्व चिंतित मन से अपने एवं दूसरे बचाने में लगे हुए थे। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन हर स्तर में लोगो की स्वास्थ्य की व्यवस्था में लगे थे। श्री मोदी जी बार – बार मुख्यमंत्रियों की बैठक लेकर लोगो को कोरोना महामारी से बचाने की व्यवस्था कर थे तब हमारे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री शराब बेचने में व्यस्त थे। अवैध शराब के साथ-साथ घर पहुंच सेवाएं भी प्रदान कर रही थी। छत्तीसगढ़ में सारी व्यवस्थाएं चरमराई हुई थी। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री में संवादहीनता थी।
देखिये वीडियो…
सांसद श्री बघेल ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनको स्मरण करते हुए कहा कि पूर्व सांसद रमेश बैस के निवेदन पर एम्स की स्वीकृति प्रदान किया था जो कोरोना काल मे छत्तीसगढ़ की जनता के लिये जीवन दायिनी साबित हुआ। वहां के डायरेक्टर नीतिन नागरेकर एवं सभी डॉक्टर और स्टॉप दिन रात केंद्र द्वारा उपलब्ध संसाधनों से सेवा प्रदान कर रहे थे। राज्य के अन्य अस्पतालों में भी उनके निर्देशन में डॉक्टरों ने सेवाएं दी। श्री बघेल ने एम्स की व्यवस्था में और सुधार करने के साथ संसाधनों और उपकरणों को दुरुस्त करने की मांग के साथ- साथ आदिवासी बहुत क्षेत्र बस्तर में भी एम्स खोले जाने की मांग रखी।
