दुर्ग । दुर्ग पुलिस के द्वारा पदमनाभपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सट्टा कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सटोरियों पास से कुल 12120-रूपए जप्त किए गए।
नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि सोसायटी चौंक मार्केट बोरसी के पास सट्टा खिलाते हुए 03 आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिनसे 5630 रूपये जप्त किया गया।जिससे पूछताछ करने पर बोरसी निवासी बिल्लू बागड़ी के द्वारा 300 रूपये की रोजी में सट्टा पट्टी लिखने का काम करना बताया गया। आरोपी बिल्लू बागड़ी की खोजबीन जारी है। दूसरी कार्यवाही में हनोदा से चंदखुरी रोड में खेत में अड्डा बनाकर सट्टा लिखने का काम कर रहे थे । जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विवेक शुक्ला के नेतृत्व में टीम में चारो तरफ से घेराबंदी कर 03 आरोपी गिर. किया गया, जिनसे कुल रकम 6490 रूपये जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में आरक्षक जावेद खान, प्रदीप सिंह, फारूख खान, धीरेन्द्र यादव, चित्रसेन साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पकड़े गए आरोपियों में वेद प्रकाश सोनी पिता सुनील सोनी उम्र 19 साल निवासी मीनाक्षी नगर चौंक मार्केट बोरसी दुर्ग बोरसी, टीकम साहू पिता राम सागर साहू उम्र 30 साल निवासी बोरसी बस्ती ,सलमान खान पिता हमीद खान उम्र 32 साल निवासी शिवपारा बोरसी, बिल्लू बागड़ी निवासी बोरसी (फरार) ,हनोदा से संगीत साहू पिता सुनील साहू उम्र 20 साल निवासी आजाद चौक, चंदखुरी रोड कसारीडीह दुर्ग, भुजबल यादव पिता सहदेव यादव उम्र 45 साल निवासी ग्राम कान्हाकोट थाना उतई, राजकुमार भट्ट पिता दयाराम भट्ट उम्र 55 साल निवासी वृंदानगर बोरसी, तैय्यब खान निवासी कसारीडीह दुर्ग।
