रेत ठेकेदारों की दबंगई के खिलाफ ग्रामीण हुए लामबंद कलेक्ट्रेट पहुँचकर की शिकायत

लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद । जिले में रेत ठेकेदारों की दबंगई से परेशान होकर आज सुरसाबाँधा गाँव के लोग कलेक्ट्रेट पहुँचे थे, दरअसल शासन द्वारा ग्राम कुरुसकेरा में रेत खदान स्वीकृत है, लेकिन रेत लोड कर हाइवा गाड़ियां सुरसाबाँधा गाँव के सरहद और बस्ती से होकर गुजरती है, इस दौरान गाँव मे आए दिन हादसे हो रहे है, और लगातार बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है, वहिं गाँव की महिलाओं के साथ कई दफा अभद्र भाषा और छेड़छाड़ की घटनाएं भी घटित हो चुकी है, जिसके चलते ग्राम पंचायत सुरसाबाँधा के समस्त ग्रामवासी संयुक्त नेतृत्व में सुरसाबाँधा सरहद से रेत परिवहन बंद करने के लिए सम्बंधित रेत खदान संचालक को कहा गया जिससे रेत खदान संचालक बौखला गया दिनांक 14 मार्च को दोपहर 12 बजे रेत संचालक ग्राम सभा संमिति के प्रमुख प्रताप साहू के घर पर पहुँचे इस दौरान घर पर प्रताप साहू की पत्नी उतरा साहू उनके बच्चे गाँव के महिला पंच प्रमिला साहू, मानबाई साहू, तारामती साहू, अधारी साहू, ग्राम सभा उपाध्यक्ष अनिल टांडिया मौजूद थे, तब ही रेत ठेकेदार घर मे घुसकर गाली गलौच करते हुए कहा कि प्रताप साहू को समझा देना रेत वाले मामले में सामने न आए नही तो उसे हमेशा के लिए ठिकाना लगा देंगे इसके साथ ही ग्रामीणों की मौजूदगी में रेत ठेकेदार ने खुलेआम चुनौती देते हुए कहा की नेता से लेकर अफसर तक हमारी सेटिंग है, तुम गाँव वाले हमारा कुछ नही उखाड़ सकते रेत खदान मामले में पड़ोगे तो एक एक कर सबको निपटा देने की धमकी रेत ठेकेदारों द्वारा ग्रामीणों को दी गयी है , जिससे ग्रामीण भयभीत है, और इसी को लेकर ग्रामीण कलेक्टरेट पहुँचकर रेत ठेकेदारों की शिकायत किये है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *