नई दिल्ली। आज दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। सांसद विजय बघेल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को राज्य में कुशासित कांग्रेस सरकार द्वारा हो रहे भ्रष्टाचार एवं अनैतिक कार्यों से माननीय प्रधानमंत्री जी को अवगत कराया। दुर्ग लोकसभा के साथ साथ छत्तीसगढ़ में धीमी गति व लापरवाही पूर्ण तरीक़े से हो रहे केंद्र सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी। इस मौके पर बिलासपुर सांसद अरुण साव, कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी,रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय भी उपस्थित थे।

