नवा रायपुर। विभागाध्यक्ष कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में 10 बिस्तर अस्पताल, इंद्रावती भवन के सामने कोरोना वैक्सीनेशन शिविर दिनांक 17/03/2021 को दोपहर 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है।
संयुक्त मोर्चा के संयोजक कमल वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इंद्रावती भवन में पदस्थ समस्त कर्मचारी – अधिकारी भारत सरकार के वर्तमान निर्देश के परिपालन में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से निशुल्क कोरोना वैक्सीन लगाया जाएगा।
पंजीयन हेतु शासकीय सेवकों को आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा।ऐसे शासकीय सेवक जो शुगर/बीपी या अन्य बीमारी से पीड़ित व्यक्ति है उन्हे अपने चिकित्सक के द्वारा जारी जांच पर्ची लेकर आना होगा।
शिविर के दौरान शुगर/बीपी या अन्य बीमारी से पीड़ित शासकीय सेवक मौके पर उपलब्ध चिकित्सक से जांच करा कर प्रमाण पत्र भी ले सकेंगे, ताकि पंजीयन कराने में उन्हे कोई असुविधा न हो।मोर्चा की ओर से सभी विभाग प्रमुख को उनके विभाग में कार्यरत शासकीय सेवकों को इस शिविर का लाभ उठाने पत्र भी जारी किया गया है।
