? संवाददाता तेनसिंह मरकाम गरियाबंद
गरियाबंद। जिले के मैनपुर ब्लाक अर्तंगत ग्राम पंचायत खोखमा के प्राथमिक शाला का आहरता निर्माण कार्य तीन साल से अधुरा पडा़ है राजीव गाँधी शिक्षा मिशन के तहत सन 2017-18 में आहरता निर्माण कार्य का स्वीकृति राशि 10.14000 दस लाख चौदह हजार हुआ था पुर्व सरपंच के कार्य काल में स्वीकृति हुआ था लेकिन तीन। साल होने के बाद भी अभी तक निर्माण नहीं किया गया है एक फिट गड्ढे खोद कर कालम का जाली बेस कर छोड़ दिये है आहरता निर्माण कार्य का पहला किस्त कि राशि40.6000 चार लाख छ: हजार। भी आहरण कर लिये है
शासन प्रशासन द्धारा अनेक प्रकार का निर्माण कार्य स्वीकृति होता है लेकिन जिम्मेदार पदधारी व अधिकारी के लापरवाही के कारण निर्माण कार्य अधुरा के अधुरा रह जाता है इसकी जानकारी ग्रामीणो ने अधिकारी को कई बार दी गई लेकिन अधिकारी द्धारा अभी तक कोई पहल नहीं किया गया इस तरह से अधिकारीयों की लापरवाही कुछ ज्यादा ही हो रहा है।
मैनपुर ब्लॉक आदिवासी बाहुल्य इलाकों क्षेत्र होने के कारण विकास के नाम पर लाखों करोड़ों रुपये का निर्माण कार्य स्वीकृति होता है लेकिन अभी भी विकास का नामो निशान दिखाई नहीं दे रहा है इस सबंध में वर्तमान सरपंच से बात किया गया तो सिधा कहा कि यह आहरता निर्माण कार्य पुर्व सरपंच के कार्य काल का है इस सबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है बताया गया जब पुर्व सरपंच रुपचंद नेताम से इस सबंध पर पुछा गया तो गोल मटोल जवाब देते हुए कहा कि निर्माण कार्य जो अधूरा है उसको हम पूरा करेंगे बोले अब देखना यह होगा की पूर्व सरपंच एवं वर्तमान सरपंच सचिव एवं अधिकारी इन समस्याओं का समाधान करते हैं या नहीं जिला प्रशासन एवं राज्य प्रशासन इन सभी समस्याओं का समाधान करें।
