डुमाघाट के बुजुर्गों को मितानिनों द्वारा मच्छरदानी वितरण किया गया

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

विकासखण्ड मुख्यालय मैनपुर से लगभग 57 किलोमीटर दुर डुमाघाट में आज शनिवार को स्वास्थ्य विभाग मैनपुर द्वारा स्वास्थ्य संबधित कर लोगो को जंहा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जानकारी दिया साथ ही मच्छरदानी का वितरण किया गया, विकासखंड मैनपुर के ग्राम डुमाघाट में दीर्घकालीन ,दवालेपित मच्छरदानी (एल एल आई एन )का वितरण शुभारंभ किया गया।
आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नेतराम नवरत्न के निर्देशन में ग्राम डुमाघाट के ग्रामीणाें को एल एल आई एन मच्छरदानी वितरण कर लाभान्वित किया गया। उपस्थित लोगों को मच्छरदानी के रखरखाव तथा नियमित प्रयोग और इसके उपयोग से संबंधित आवश्यक जानकारी दीये गए हैं इस मच्छरदानी का उपयोग सोते समय अवश्य किया जावे तथा इसका उपयोग करते समय मच्छरदानी का सभी कोनों को बांधा जावे तथा चारों तरफ बिस्तर से दबाया जावे, जिससे मलेरिया जैसे गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है साथ ही कीडे मकोंडे से भी बचाव होता है मच्छरदानी का उपयोग पश्चात इसे संभाल कर रखा जावे, इसका उपयोग होने के बाद साफ पानी से ही धुलाई करें ,इसका उपयोग पश्चात गंदे होने पर साफ पानी से धोकर छांव में ही सुखाया जावे ,इस मच्छरदानी में कीटनाशक दवा लेपित दवाई है इसलिए इसे धूप में नहीं सुखाया जावे। मच्छरदानी को धोने हेतु गर्म पानी अथवा बृश का उपयोग नहीं किया जावे, धोने के लिए इसको ना ही निचोडा जावे , और ना ही पत्थर पर पटका जाए , ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि इस मच्छरदानी का उपयोग मछली पकड़ने अथवा अन्य प्रतिबंधित कार्य हेतु भी नहीं किया जाना चाहिए और यह मच्छरदानी शासन के द्वारा आप लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु दिया जा रहा है इसलिए इसे विक्रय भी ना किया जाए।
शिव शंकर पटेल – ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक सागड़ा मितानीन – तुलसी मरकाम, सरस्वती सिन्हा अन्य मितानीन रघुनाथ मरकाम, हेमलाल मरकाम, अबासिंग,बलिराम ,एंव ग्रामीण वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *