रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्रांतर्गत कलेक्टर दुर्ग व प्रशासक नगर निगम रिसाली के आदेशानुसार आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे एडीएम दुर्ग स्वयं निगम की टीम के साथ कोरोना वायरस के रोकथाम व नियंत्रण हेतु रिसाली के विभिन्न क्षेत्रो का भ्रमण निरीक्षण किया गया। बिना मास्क वालो से 2300/- रुपए दांडिक शुल्क वसूल किया गया। सभी व्यवसायियो व नागरिको को मास्क लगाने की सलाह दी गई । निरीक्षण के दौरान उनके साथ राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम, रामेश्वर निषाद, विनोद शुक्ला पंकज भगत व अविनाश खुटेल आदि उपस्थित थे।
