पाटन। ओदरागहन में लगभग 8 करोड़ से एनीकेट निर्माण की स्वीकृति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया है।अभी निर्माण कार्य प्रगति पर है।
निर्माण कार्यों का निरीक्षण के लिए आज जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर पहुंचे।निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण एवं समयानुसार कार्य पूर्ण करने के लिए दिशानिर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी गोपी शर्मा, राजकुमार चंद्रवंशी,सुनील पांढरे उप अभियंता,होमेश साहू उपसरपंच,चंद्रहास साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
ओदरागहन एनीकेट निर्माण से भूजल स्तर में सुधार होगा-अशोक साहू
