राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय ने जिला अस्पताल में किया वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन

दुर्ग। कोविड – 19 के खिलाफ जंग मे पूरे देश मे चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत जिले के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल में चल रहे वैक्सीनेशन कार्य का अवलोकन करने आज राज्यसभा सरोज पाण्डेय पहुंचे जहां उन्होंने टीकाकरण में सलंग्न डॉक्टरों व हेल्थ वर्करों से मुलाकात कर पूरे प्रक्रिया से अवगत हुए और अपनी बारी का इंतजार में प्रतीक्षारत व वैक्सीन के पहली डोज लिए 60 वर्ष से अधिक बुजुर्गो से मुलाकात कर उनके हालचाल जानते हुए इन्हे पानी व बिस्किट जैसे अल्पाहार की व्यवस्था कराए इस अवसर पर प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी,जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ शिव कुमार तमेर,पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर,चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ आदर्श त्रिवेदी जिला अस्पताल के सह सिविल सर्जन, डॉ अखिलेश यादव,टीकाकरण प्रभारी डॉ के डी तिवारी, डॉ आर के देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

     


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *