पांचवी पत्नी ने पहले पति को पॉर्न दिखाया, फिर पति के हाथ कुर्सी से बांधे, फिर शारीरिक संबंध बनाया और गला रेत दिया

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यूं तो पति पत्नी के संबंध को सात जन्मों का रिश्ता कहा जाता है लेकिन इस रिश्ते को नागपुर की एक पत्नी ने कलंकित कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह महिला, पति की पांचवीं पत्नी थी। हत्या का तरीका सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि पांचवी पत्नी द्वारा पति के कत्ल की बात सामने आई है। पत्नी ने पहले पति को पॉर्न दिखाया, फिर पति के हाथ कुर्सी से बांधे, फिर शारीरिक संबंध बनाया और गला रेत दिया। घटना की जानकारी पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने दी है। महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। वो मृतक की पांचवी पत्नी है।महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला पति की बेवफाई से नाराज थी और पारिवारिक कलह की वजह से कई महीनों से अलग रह रही थी।

पांच पत्नियों का पति
9 मार्च को जब पुलिस को इस हत्याकांड की सूचना मिली तब पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि लक्ष्मण ने 5 महिलाओं के साथ शादी की थी। लक्ष्मण को पांचवीं पत्नी स्वाति के साथ से एक 8 साल का बेटा भी हुआ था।

नौकरी से रिटायर हो चुके लक्ष्मण की पेंशन को लेकर भी दोनों के बीच में अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसके अलावा में लक्ष्मण को इस बात का भी शक था की स्वाति का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भी चक्कर है। इस वजह से भी दोनों के बीच में अक्सर लड़ाई होती थी।

पति की धोखेबाजी परेशान थी पत्नी
इस मामले ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक लक्ष्मण मलिक बीते कुछ महीनों से नागपुर की सिल्वर कंपलेक्स सोसायटी के फ्लैट में अकेले रह रहे थे। घटना के दिन यानी 8 मार्च को उनकी पांचवी पत्नी स्वाति उनसे मिलने के लिए आई थी।इसके बाद स्वाति ने पॉर्न दिखा कर लक्ष्मण के साथ सेक्स करने के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि स्वाति को जब यह पता चला कि उसके पति के कई महिलाओं के साथ संबंध हैं। इस बात से वह काफी दुखी हुई थी और इसी के चलते उसने अपने पति की हत्या कर दी।
लक्ष्मण और स्वाति को तीन महीने का बच्चा भी है। लक्ष्मण मलिक सेवा निवृत्त हो चुके थे। और उनके पेंशन के पैसे को लेकर भी दोनों में विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद की वजह से स्वाति ने अपने पति लक्ष्मण मलिक का खून किया है। मृतक द्वारा पांच शादियां करने की बात सामने आई। पांचवी पत्नी ने पुलिस को उलझाने की कोशिश की। लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *