भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला महिलाओं के लिए अमर्यादित भाषा के प्रयोग से थे नाराज

कांकेर: भारतीय जनता महिला मोर्चा द्वारा आज महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में शहर के पुराने बस स्टैंड कांकेर मे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा का महिलाओं का अपमान करने के विरोध में पुतला दहन किया गया ।
शालिनी राजपूत ने बताया कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा द्वारा ट्रैक्टर पर कांग्रेस नेतागण और कार्यकर्ता के साथ बैठकर महिला विधायक को ट्रैक्टर खिंचने कहा गया जिसकी खबरे व तस्वीरें भी प्रसारित हुई । महिला दिवस के दिन कांग्रेसी नेताओं द्वारा महिलाओं के साथ इस प्रकार का अत्याचार कांग्रेस की ओछी मानसिकता का परिचायक हैं जो महिलाओं को इस तरह से अपमानित करती है ।
महिलाओं के साथ हुई ऐसे अपमानजनक घटना से महिला मोर्चा की बहने आहत हुई है और इस घटना के विरोध में पुरे प्रदेश मे सांकेतिक धरना एवं पुतला दहन किया गया । इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित्रा मारकोले, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उमादेवी शर्मा,भाजपा जिला महामंत्री मीरा सलाम भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक खटवानी, कोषाध्यक्ष अजय मोटवानी, विजय लक्ष्मी कौशिक, रमशीला साहु, भाजपा मंडल महामंत्री गिरधर यादव, गोकुल नाग, नीलु तिवारी, दोलेश जैन, शंकुतला जैन, वेदबती, सरिता यादव, मीना साहु, विजय लखवानी, घनेन्द्र ठाकुर, पीयुष वलेचा, श्रध्देय चौहान एवं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *