? संवाददाता तेनसिंह मरकाम गरियाबंद
देवभोग। विकासखंड के ग्राम पंचायत दीवानमुड़ा में लगभग 9 परिवार सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर वर्षों से काबिज थे जिसको कब्जा मुक्त कराने सरपंच कंचन कश्यप एवं पंचों ने देवभोग तहसीलदार समीर शर्मा के समक्ष आवेदन किया था। जिस पर अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया गया वही दो दिन बाद पुलिस बल की उपस्थिति में जेसीबी के माध्यम से कब्जाधारियों के मकानों को तोड़कर कब्जा मुक्त किया गया।
इस दौरान सरपंच कंचन कश्यप ने बताया कि पूर्व सरपंच के कार्य काल मे उक्त जमीन को किचन सेड के लिए चिन्हांकित किया गया था। जिसके लिए पूर्व सरपंच के द्वारा 40 हजार की राशि भी निकाली जा चुकी है।
