देवभोग इलाके के किसानों को मूंग की खेती में इस बार मौसम की दोहरी मार

? संवाददाता तेनसिंह मरकाम गरियाबंद

देवभोग: इलाके में एक बार फिर मूंग की फसल ने देवभोग क्षेत्र के किसानों को नाराज किया है बदलते मौसम की मार झेल रहे है देवभोग अंचल के हजारों किसानों लगातार हर वर्ष लगातार मूंग की खेती करते आ रहे हैं और इस बार मौसम ने ऐसा करवट बदला है कि किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया है हम आपको बताना चाहेंगे कि इस बार मूंग की प्रति किलो मूल्य काफी ज्यादा है अगर हम अन्य वर्षो की तुलना में बात करें तो जैसा की खबरें कि इस बार इलाके में मूंग प्रति किलो ₹75 से ₹80 के बीच बिक रही है मूंग का यह मूल्य अन्य वर्षो की तुलना में ज्यादा बताया जा रहा है पिछले वर्ष मूंग की प्रति किलो मूल्य लगभग ₹40 से ₹60 के बीच में रहा था।

मूंग की फसल धान की फसल कटने के बाद इलाके के किसानों द्वारा बड़ी मात्रा में खेती की जाती है और मूंग की खेती को सर्वाधिक आमदनी वाली खेती भी इलाके में बताया जाता है हम आप लोगों को बताना चाहेंगे कि मूंग की खेती में अभी तक का जो पारंपरिक खेती इलाके में चल रही है उसी हिसाब से देखें तो मूंग की खेती में ना खाद का उपयोग किया जाता है और ना ढंग का सिंचाई फिर भी मूंग का फसल काफी बेहतरीन होता है क्योंकि मुंह में गर्मी के मौसम के अनुसार परिपक्व होते हैं और कीड़े भी बहुत कम लगते हैं फसल का नुकसान का अनुमान भी बेहद कम होता है नहीं अगर हम ध्यान से इसकी तुलना करें तो एक तरफ और धान की खेती में जितनी ज्यादा मेहनत है खाद सिंचाई रोपाई से लेकर कटाई तक जितना खर्चा होता है उससे कहीं कम खर्च में मूंग की खेती करके किसान धान के साथ दोहरे लाभ कमा सकते हैं।

जहां तक का प्रति किलो मूल्यों का सवाल है तो जहां धान का लोकल में ₹10 से ₹11 प्रति किलो बिकता है हालांकि सरकार ने समर्थन मूल्य देकर इस बार 2500 किलो प्रति क्विंटल के हिसाब से सरकारी मंडी में किसान धान बेच रही हैं वहीं दूसरी तरफ और मूंग की अगर हम लोग बात करें तो प्रति किलो ₹60 से ₹40 के बीच देखा जाता है पर इस बार ₹75 से ₹80 लोकल में चल रहा है इससे किसानों को ज्यादा लाभ के आसार है पर इसबार की मौसम मूंग की खेती अनुसार नहीं होने की वजह से मूंग की फसल कम हुआ है जिससे किसानों को उनका आमदनी का हिस्सा मूंग की खेती पर असर पड़ा है।

इस बार क्योंकि मौसम का करवट अचानक बदला कभी गर्मी के समय में बरसात तो बरसात के दिनों में गर्मी जैसा माहौल इसी के चलते वातावरण मूंग की खेती के लिए अनुकूल नहीं बन सका इस वजह से इस चालू सीजन में मूंग की खेती को काफी ज्यादा नुकसान देवभोग अंचल के हजारों किसानों को हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *