पाटन। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई पाटन का ब्लॉक स्तरीय वर्चुअल मीटिंग दिनांक 10.03.21 दिन बुधवार को रखा गया था। जिसमें मुख्य रूप से 12 मार्च 2021 दिन शुक्रवार को राजधानी रायपुर में आयोजित एक दिवसीय प्रदर्शन एवं रैली में शामिल होने हेतु विचार विमर्श किया गया। विदित हो पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने शिक्षाकर्मियों का संविलियन तो किया, लेकिन किंतु विसंगति पूर्ण संविलियन से प्रदेश लाखों सहायक शिक्षकों को प्रति माह 10 से 12 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। हजारों सहायक शिक्षक 23 वर्षो से प्रदेश के विभिन्न शालाओ में कार्यरत हैं,इस बीच न तो उनका प्रमोशन हो पा रहा है और न ही क्रमोन्नति का लाभ दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में सरकार आते ही सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की बात कही थी। किंतु 3 बजट सत्र गुजर जाने के बाद भी इस पर कोई निर्णय नही लिया गया है। जिसके कारण सहायक शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। बैठक में पाटन इकाई समस्त पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से रायपुर में 12 मार्च को आयोजित एकदिवसीय प्रदर्शन एवं रैली में शामिल होने सहमति प्रदान की। सहायक शिक्षकों के वर्चुअल मीटिंग में मुख्य रूप से सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई पाटन के संचालक द्वय मोहन लाल यादव, विनोद देवांगन ब्लॉक सचिव चेतन सिंह परिहार, बुधारू राम निषाद, रवि नारंग, ठाकुर राम देवांगन, मोहन साहू, भागेश देवांगन, कमल देवांगन, राजकुमार बघेल,बसंत सोनवानी, विनोद सूर्यवंशी, कमलेश साहू, अजय सेन,टेकेश्वर यदु,उत्तम साहू,संतोष मस्तावर,प्रीतम चंद्राकर,राजेश वर्मा आदि शामिल थे।
