सामाजिक सहयोग से ही बालिकाओं व महिलाओं का विकास संभव-रामबाई सिन्हा

पाटन। महिला एवम बाल विकास परियोजना जामगाँव एम (पाटन2)के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन लताकुंज तर्रा में किया गया।इस अवसर पर श्रीमती रामबाई सिन्हा जनपद अध्यक्ष पाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी।विशिष्ट अतिथि डाकेश्वरी धनकर,युवा समाजसेवी किरण चंद्राकर उपस्थित थे। स्वागत के पश्चात परियोजना अधिकारी जितेंद्र साव द्वारा आयोजन की रूपरेखा व महिलाओं के लिए संचालित विभगीय योजनाओं एवम कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।मुख्य अतिथि रामबाई सिन्हा ने कहा की सामाजिक सहयोग से ही बालिकाओं व महिलाओं का विकास संभव है। आधी आबादी आज हर क्षेत्र में सशक्त भूमिका निभा रही है। महिलाओं को पर्याप्त अवसर मिले तो हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करेंगी। उन्होंने महिलाओ को सभी क्षेत्रों में आगे आने आह्वान किया गया एवम कोरोना संक्रमण के दौरान आंगनबाडी कार्यकर्ता और मितानीन के द्वारा किये कार्य की प्रशंसा की गई।श्रीमती धनकर द्वारा मातृशक्ति के आगे बढ़ने के अनेकों उदाहरण बताकर शासन की योजनाओं से लाभ लेकर आगे बढ़ने की अपील की गई ,युवा समाजसेवी किरण चंद्राकर द्वारा मुख्यमंत्री एवम छ्ग शासन द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए किये जा रहे नवीन प्रयासों के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका,मितानीन,महिला पुलिस स्वयंसेविका,समाज सेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में रंगोली ,मेहंदी,व्यंजन प्रतियोगिता,कुर्सी दौड़,सिक्का जमाओ खेल, पोषण प्रश्नोत्तरी का आयोजन कर विजेता महिलाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन सेक्टर पर्यवेक्षक स्नेहलता गौतम द्वारा किया गया।इस अवसर पर पर्यवेक्षक संध्या सिंह,स्वीटी सोनवानी,माधुरी वर्मा,अंजुम ठाकुर,पार्वती यादव ,वेदांता से लखन ओझा,स्वाति उपाध्याय,हर्षा रहूत भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

कुपोषण में कमी लाने और महिला सशक्तिकरण हेतु किये गए प्रयास के लिये इन्हे सम्मानित किया गया

रूखमणी साहू,ममता सिन्हा,कृष्णा मेश्राम,कविता वर्मा,दीपिका वर्मा,इन्द्रवती ठाकुर,भगवती साहू,कल्याणी विश्वकर्मा,त्रिवेणी सोनवानी,लक्ष्मी साहू,अंजनी साहू,गायत्री सिन्हा,आर्ची चन्द्राकर, किरण चन्द्राकर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *