रामचरित मानस हमें जीवन की मर्यादा सिखाती है-विजय बघेल

पाटन. ग्राम सेलूद में आयोजित त्रिदिवसीय सस्वर मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिवस के मुख्यअतिथि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र सांसद विजय बघेल थे। उन्होंंने कहा रामचरित मानस हमे जीवन मे।मर्यादा सिखाती इसमें जीवन का सम्मपूर्ण का सार है। गाव-गाव में रामायण, जसगीत या अन्य आयोजन के माध्यम से आयोजन समिति आपस मे भाईचारा, प्रेम ,आपसी सद्भाव के भावना के साथ हर साल एक मंच सजाकर गाव वालो को एक करने का प्रयास करते है। छत्तीसगढ़ माता कौशिल्या की जन्म स्थली है। भगवान राम वनवास के 14 में से 10 वर्ष गुजारे है। छत्तीसगढ़ से श्रीराम को विशेष प्रेम था। ऐसे धरती में निवासरत है हम सब का सौभाग्य है। इस अवसर पर सांसद बघेल ने सुख के सब साथी दुख में ना कोई भजन भी गाकर सुनाया। उपस्थित दर्शक ने सांसद के श्रीमुख से भजन सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। मंच संचालन निशा साहू ने किया।
मौके पर सरपंच खेमिन साहू, खेमलाल साहू, अशोक यादव, रमेश देवांगन, कृष्णकुमार साहू, खिलेश मार्कण्डेय, रवि बघेल, रवि पटेल, दौवाराम वर्मा, दिलीप बंछोर, अर्जुन बंछोर, चुरामन यादव,संजय यादव, राजेन्द्र वर्मा,रमेश कश्यप,गंगाराम, पूर्णिमा बघेल,चंचल यादव,सुनीता सेन, केवरा साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *