उतई. दुर्ग पाटन मुख्यमार्ग में शनिवार को शाम करीब 4 बजे के आस पास मोटर सायकिल सवार युवक को विपरीत दिशा से आ रही आल्टो कार ने जोर दार टक्कर मार दी जिससे मोटर सायकिल सवार युवक घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 फरवरी को ग्राम पतोरा निवासी कमलकांत साहू पिता अश्वनी साहू अपने मोटर सायकिल क्रमांक CG07 AW 0608 से नेवई से अपने घर पतोरा लौट रहे थे। उसी दरमियान सामने से तेज गति से आ रही आल्टो क्रमांक CG07 MA 8850 ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मोटर सायकिल सवार कमलकांत साहू के सिर, पैर, जांघ,घुटने और अन्य जगहों पर चोट आई है। युवक को घायल अवस्था मे उपचार के लिये राहगीरों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। उतई पुलिस द्वारा वाहन चालक के ऊपर भादवि की धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया है।आल्टो कार को उतई पुलिस ने जप्त कर थाना में खड़ी की है।