पाटन। महिमा अस्पताल पाटन में आज मंगलवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में पाटन नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के 150 से अधिक लोगो ने पंजीयन कराकर नेत्र जांच शिविर का लाभ लिया। सुबह 11 बजे शिविर की शुरुआत नेत्र विशेषज्ञ डॉ जसमीत सिंह भाटिया ( एमबीबीएस डीओएम एस, गोल्ड मेडलिस्ट नेत्र विशेषज्ञ) , महिला अस्पताल के डायरेक्टर डॉ टी आर यादव द्वारा माँ धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर किया गया। इसके बाद लोगो का नेत्र जांच शुरू किया। इस मे चिकित्सक डॉ जसमीत सिह भाटिया ने नेत्र जांच कर परामर्श किया। महिमा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ टी आर यादव ने बताया कि शिविर में आधुनिक मशीन के द्वारा सम्पूर्ण आंखों की जांच, चश्मे की नम्बर की जांच, आंख के पर्दे की जांच, मोतियाबिंद की जांच, मोतियाबिंद का ऑपरेशन बिना टांके का, काले मोतियाबिंद की जांच, सिर दर्द का इलाज चश्मे का नम्बर सहित आंखों से सबंधित सभी जांच किया गया। नई तकनीक और आधुनिक सुविधाओं के साथ शिविर में डॉ ने सेवा दिया।

