राजिम माघी पुन्नी मेला में पुलिस जवान दिखा रही है मानवता मेले में 3 वर्ष की गुम बच्ची को चंद घंटों में ढूंढा

राजिम। गरियाबंद पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के द्वारा मेला ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को आमजनों का सहायता हेतु निर्देश दिया है। एसपी श्री पटेल ने पुलिस टीम को कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं/दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए। लिहाजा पुलिस आदेश के परिपालन में सतर्कता दिख रही है। वहीं मेला देखने पहुंचे रायपुर बीरगांव के रहने वाले कैलाश साहू की 3 वर्ष की छोटी बच्ची गुम गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए से चंद घण्टों में ही ढूंढ लिया। मेला कंट्रोल के अधिकारियों ने बच्ची को उनके परिजन को सुरक्षित सुपूर्द किया गया। छोटी बच्ची को गरियाबंद पुलिस के द्वारा पानी एवं स्वल्पाहार भी कराया गया। इसी प्रकार राजिम से रायपुर जाने वाले ओवर ब्रीज मार्ग पर तैनात एक पुलिस जवान के द्वारा ट्राईसिकल पर जा रहे विकलांग व्यक्ति को सहयोग कर पुलिस द्वारा मानवता का परिचय दिया गया। इस प्रकार पुलिस का सहयोग पूरे मेले के दौरान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *