सेन समाज का चुनाव सम्पन्न,काटे की टक्कर में भूपेंद्र सेन बने दुर्ग जिला सेन समाज अध्यक्ष

पाटन– दुर्ग जिला सेन समाज चुनाव का लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमे देखा जाए चुनाव बहुत ही रोमांचक व दिलचस्प रहा,सेन समाज के चुनाव में दो प्रबल दावेदार भूपेन्द्र सेन (भीम) और अशोक सेन मैदान में थे जिसमें विगत दिनों नामांकन फार्म भरने के बाद से भारी गहमागहमी के बीच मंगलवार को चुनाव संम्पन्न हुआ नामांकन में पूर्व में ही उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के लिए 1-1 आवेदन प्राप्त होने के कारण निर्विरोध हो चुका था। परन्तु अध्यक्ष पद के लिए जिले के दो प्रमुख गुटों के प्रत्यासियों के बीच कांटे की टक्कर थी। जिसमें आज हुए मतदान कुल 517 वोट पड़े जिसमें से 12 वोट निरस्त हुए एवम 505 वोट मे मतगणना हुए , विजयी प्रत्यासी भूपेन्द्र सेन (भीम) को 261 वोट प्राप्त हुए एवं विरोधी खेमे से अशोक सेन को 244 वोट प्राप्त हुए इस प्रकार 17 वोटों से भूपेन्द्र सेन को चुनाव समिति द्वारा विजयी घोषित किया गया। साथ ही निर्वाचन अधिकारियों द्वारा बताया गया की कुल पड़े मतों में से 12 वोट निरस्त भी हुए है। विजय प्रत्यासियों को खम्हनलाल शांडिल्य प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी, श्री थान सिंह सेन जिला अध्यक्ष धमतरी एवं मुख्य चुनाव अधिकारी दुर्ग, भुवन लाल सेन प्रदेश सचिव, भगवती राम शांडिल्य संरक्षक जिला सेन समाज धमतरी एवं चुनाव अधिकारी दुर्ग, नारायण सेन बालोद एवं चुनाव अधिकारी दुर्ग, देवेन्द्र सेन भठेली (भखारा) परिक्षेत्र सचिव एवं सहायक चुनाव अधिकारी दुर्ग के द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक एवं प्रदेश उप कोषाध्यक्ष सर्व नाई सेन समाज रूद्र सेन रायपुर द्वारा बताया गया कि दुर्ग जिला सेन समाज में सम्पन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भूपेन्द्र सेन (भीम) को 17 वोटों से विजय हुए, उपाध्यक्ष पद के लिए विजय सेन निर्विरोध, सचिव पद के लिए डाॅ. सुमन कौशिक निर्विरोध, कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री सी.एल. सेन निर्विरोध विजयी हुए जिन्हें निर्वाचन समिति द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर सर्व नाई सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सेन, प्रदेश सचिव बी.एल.सेन, प्रदेश सहसचिव डाॅ. सुमन कौशिक उपस्थित रहें। दुर्ग जिला सेन समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को भीष्म सेन, हरेन्द्र उमरे, लक्ष्मीनारायण सेन, जे एस कौशिक, मुकुत राम सेन, डी.आर. सेन, दुर्गेश श्रीवास, दिनेश सेन एवं सेन समाज के स्वजातीय बंधुओं ने हिस्सा लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *